अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत:रिक्शे सहित गड्ढे में गिरने से मौके पर ही तोड़ा दम, डीग-गोवर्धन मार्ग पर हादसा

डीग-गोवर्धन मार्ग पर सोमवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वह गोवर्धन से डीग आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार बेताल मोहल्ला निवासी सुरेश (45) दोपहर करीब 1:30 बजे अपना ई-रिक्शा चलाकर गोवर्धन से डीग लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेश के शव को डीग अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुरेश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। सुरेश अविवाहित था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था। डीग कोतवाली के एएसआई राजवीर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *