अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, 20 फीट दूर खेत में जाकर गिरी बाइक

सिरोही में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शिवगंज रोड पर सोनू के ढाबे के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। घटना में उथमण निवासी दीपक मीणा पुत्र जगदीश मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई संजय मीणा पुत्र मुकेश मीणा को गंभीर हालत में शिवगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाई शिवगंज की तरफ से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 20 फीट दूर खेत में जा गिरी, जबकि दोनों युवक सड़क पर ही गिर गए। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पालड़ीएम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उथमण गांव के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *