अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के तौर पर करता था काम, देर रात काम से लौटते समय हादसा

जिले के केसरीसिंहपुर की कमीनपुरा रोड पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक गांव फूसेवाला में एक कॉलोनाइर के यहां कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। बुधवार रात वह काम से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पास से गुजर रही बस में सवार कुछ युवा उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केसरीसिंहपुर में दुर्गा मंदिर के पास वार्ड नौ का रहने वाला योगेश कुमार उर्फ सन्नी शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा कस्बे से कुछ दूर गांव फूसेवाला में एक कॉलोनाइजर की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर था। उसे पूरा दिन कंस्ट्रक्शन का काम देखना होता था। वह सुबह घर से रवाना होता और देर रात तक लौट आता था। बुधवार को वह सुबह काम पर गया। देर रात जब वह काम से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान कमीनपुरा रोड पर राधास्वामी डेरे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह बाइक सहित सहित सड़क के एक तरफ जा गिरा। देर रात उसे संभालने वाला कोई नहीं था। इसी दौरान श्रीकरणपुर से आई बस के चालक ने युवक को सड़क किनारे घायल पड़ा देख बस रोक दी। बस में सवार युवकों ने घायल सन्नी को देखा तो वे उसे पहचान गए। इन लोगों ने पास से गुजर रही एक जीप रुकवाई और युवक को केसरीसिंहपुर के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अविवाहित है युवक
युवक योगेश उर्फ सन्नी शर्मा अविवाहित था। परिवार में उसकी मां और दो बड़े भाई हैं। युवक के पिता का काफी समय पहले निधन हो चुका है। ऐसे में युवक ने कॉलोनाइजर के यहां नौकरी शुरू कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस युवक का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *