मैहर में शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे रिगरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। नादन देहात थाना प्रभारी के एन बंजारे ने बताया, मृतक की उम्र लगभग 25 साल है। मृतक सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी पीछे से कोई अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस पहचान करने आस-पास के एरिया में संपर्क कर रही है।


