अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:बलौदाबाजार में हादसा, रात में खाने के बाद घूमने निकला था

बलौदाबाजार में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी के पास रात करीब 10:30 बजे हुई। मृतक की पहचान घिरघोल निवासी 55 वर्षीय गणेश राम साहू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गणेश राम साहू प्रतिदिन की तरह रात 8 बजे खाना खाने के बाद साइकिल से घूमने निकले थे। हालांकि, परिवार इस बात को लेकर हैरान है कि वह अपने रोजाना के रूट से इतनी दूर क्यों चले गए थे। उनके बेटे लीलाधर साहू ने बताया कि पिता आमतौर पर आसपास के नाले तक ही टहलकर लौट आते थे। गांव से पांच किलोमीटर दूर हादसा गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब देर रात तक गणेश राम घर नहीं लौटे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने पर परिजन पलारी थाना पहुंचे, जहां बेटे ने शव की पहचान की। जांच में जुटी पुलिस पलारी थाना प्रभारी परेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शव को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *