भरतपुर की चिकसाना थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। युवक अलवर से आगरा अपने घर जा रहा था। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। अज्ञात वाहन ने मारी स्कूटी को टक्कर चिकसाना थाने के ASI अजय ने बताया कि कल देर शाम ऊंचा नगला चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी सवार को पुलिस की गाड़ी से ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान स्कूटी सवार की मौत हो गई। शव की तलाशी लेने के बाद हुई शिनाख्त शव की तलाशी लेने पर शव की शिनाख्त पंकज निवासी आगरा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया कर घटना के बारे में बताया। आज मृतक के परिजन आरबीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंकज अलवर से आगरा की तरफ जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


