रायरंगपुर। मयूरभंज जिले के जामदा थाना अंतर्गत खैरीपाल गांव निवासी राजेंद्र पान (50) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हाट बादरा से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी होचसदा पोल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।


