अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की उपचार के दौरान मौत, साथी घायल उदयपुर रेफर

प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के साखथली फंटा और निनोर के बीच बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को उदयपुर रेफर किया गया है। सालमगढ़ थाना जांच अधिकारी दिलीप ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रामलाल (26) और राकेश मीणा (25) को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों के साथ अन्य बाइक पर चल रहे राहुल और विशाल ने 108 की मदद से उन्हें दलोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामलाल की मौत हो गई। वहीं राकेश की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता मोहनलाल मीणा ने बताया कि चारों युवक दो बाइक पर सालमगढ़ थाना क्षेत्र के रूपारेल से साखथली गए हुए थे। वहां से लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक रामलाल के शव का आज जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *