अटल चौक गोधना में अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

भास्कर न्यूज | जांजगीर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ग्राम गोधना स्थित अटल चौक पर गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पूर्व पीएम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस दौरान सरपंच अजय साहू, बीडीसी रमेश साहू, पंच दिलीप साहू, परमेश साहू व पंकज साहू, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश राम साहू, शिक्षक गोवर्धन साहू सहित आनंद कुर्रे, चंद राम साहू, मधुसूदन यादव, अश्वनी साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, उनके सरल, सौम्य और ओजस्वी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र सेवा का प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *