भास्कर न्यूज | सरिया नगर पंचायत बरमकेला कार्यालय परिसर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या चौहान रहीं। विधायक प्रतिनिधि मनोहर नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, वरिष्ठ नेता व महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान सीएमओ दीपक कुमार विश्वकर्मा व कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली। वक्ताओं ने अटल जी के विचारों को अपनाते हुए प्रशासन को पारदर्शी व जनहितकारी बनाने पर जोर दिया। अंत में सीएमओ ने आभार व्यक्त कर नगर विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई


