अटल टिंकरिंग लैब सेशन का आयोजन किया

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर किचलू नगर द्वारा हब ऑफ लर्निंग (एचओएल) पहल के तहत एटीएल (अटल टिंकरिंग लैब) सत्र की मेजबानी की। इस आयोजन ने विज्ञान की गहरी समझ और समाज को आकार देने में इसके महत्व को बढ़ावा दिया, वैश्विक कल्याण और समृद्धि सुनिश्चित करने में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में उभरते वैज्ञानिकों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया, जिसमें इनोवेटिव और शैक्षिक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। रितिका होरा द्वारा डिज़ाइन थिंकिंग और इनोवेशन पर प्रस्तुति दी। सीबीएसई स्किल एक्सपो 2024-25 के लिए चयनित एटीएल स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। इसमें आर्यन ठाकुर, गणेश नंद, मयूरी शर्मा, प्रियाल जैन को सम्मानित किया गया। फ्यूचर टाइकून छात्रों द्वारा प्रोटोटाइप मॉडल प्रस्तुतियां दी गई। दिव्यांशु, पीयूष, अनंत द्वारा मॉडल पेश किए गए। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने कहा कि हर महान खोज जिज्ञासा की चिंगारी और इनोवेशन की इच्छा से शुरू होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *