अटल परिसर निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

पटना| पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर अटल परिसर का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिकंदर सिदार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व व दूरदृष्टि के साथ जन सेवा की प्रतिबद्वता हम सबकी प्रेरणा के स्रोत है। उनकी नितियों व विचारों ने भारत को नई दिशा दी है। पटना का अटल चौक 20 लाख की लागत से सजाया व संवारा जायेगा। अटल चौक पर अटल जी की प्रतिमा का स्थापना भी किया जायेगा जिसमें 13 लाख रुपए खर्च होंगे। 7 लाख रुपए से अटल परिसर का निर्माण कार्य कराया जायेगा। वहीं भूमि पूजन करते हुए रविशंकर शर्मा ने कहा कि अटल जी के सपनों को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मूल्यों का आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जवाहर लाल गुप्ता, अधिवक्ता रोशन गुप्ता, अनिरूद्व प्रसाद, राजेश सोनी, सुनिता कुर्रे, गायत्री सिंह, विन्ध्येश पाण्ड़ेय, सुनील सिंह, तरूण जायसवाल, दीपक खत्री, सुनील यादव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में शामिल अतिथि व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *