देश के पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को दड़दाग स्थित राम भवन में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मौके पर रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति का संत बताते हुए उनके साथ किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि अटल िबहारी की सादगी, राष्ट्रभक्ति और सुशासन से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। ओरमांझी के पूर्व प्रमुख जय गोविंद साहू ने अटल जी को आजातशत्रु बताते हुए कहा कि वे सभी दलों में समान रूप से सम्मानित थे और सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते थे। मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी नारायण महतो, प्रो. शैलेंद्र मिश्र, रणधीर चौधरी, रामवृक्ष महतो, योगेश महतो, जगत किशोर महतो, मेजर रणजीत सिंह, सुनील नायक, प्रो. अशोक कुमार, दिलीप महतो, संजय महतो, अशोक महतो सहित एनसीसी के कैडेट्स ने भी अटल जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा मंडल ने भी दी श्रद्धांजलि : भारतीय जनता पार्टी ओरमांझी मंडल की ओर से भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया और विकास के नए आयाम स्थापित किए। उनके विचार, नीतियां और राष्ट्रहित में लिए गए फैसले आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका व्यक्तित्व सरलता, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, शंकर महतो, दिलीप मेहता, दीपक बड़ाइक, शशि मेहता, कुलदीप तिवारी, संतोष गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी, दुर्गा शंकर साहू, राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे। इधर, बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला ग्रामीण भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष लाल पशुपति नाथ शाहदेव के नेतृत्व में िकया गया। मौके पर समाजसेवी सह शिक्षाविद स्वामी देवेंद्र प्रकाश व विशिष्ठ अतिथि प्रदेश के मंत्री मनोज वाजपेयी शामिल हुए। मुख्य अतिथि स्वामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही हमारे देश को परमाणु शक्ति से संपन्न किया।


