भाजपा संगठन के निर्देश पर खातेगांव भाजपा मंडल ने अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर अजनास में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजन किया। 3 किमी सुशासन पदयात्रा निकली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने 3 किमी सुशासन पदयात्रा अजनास से ग्राम भटासा तक निकाली, जिसका नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने किया। ग्राम पंचायत भटासा के सरपंच संतोष गुर्जर के द्वारा उक्त आयोजन में सम्मिलित सभी अतिथियों का साफा एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। निर्माण कार्यों का भूमि पूजन हुआ इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर, नगर परिषद खातेगांव अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैया आशीष शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मना रहे हैं। अटल जी ने अपने कार्यकाल में सुशासन की मिसाल हमारे सब के बीच में रखी थी। विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम भटासा में करीब 20 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम थोरी, भटासा सरपंच संतोष गुर्जर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री उमेश गुर्जर, विनोद कुमरे, पार्षद अजय विश्नोई, दिनेश रावड़िया, कमल कासलीवाल, राहुल सांखला, शैलेश यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुर्जर ने किया।


