अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष पर निबंध प्रतियोगिता:रायपुर की तीन लाइब्रेरियों में 3 दिसंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, छात्र और सदस्य ले सकेंगे भाग

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर रायपुर की तीन लाइब्रेरी नालंदा परिसर लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी और तक्षशिला लाइब्रेरी में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के मार्गदर्शन में 3 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का विषय “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और उनके सपनों का भारत” रखा गया है। निबंध 750 शब्दों के भीतर होना चाहिए और हिंदी, छत्तीसगढ़ी या अंग्रेजी भाषा में लिखा जा सकता है। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी मिलेंगे
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये, द्वितीय 3100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये रहेगा। इसके अलावा चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 1100–1100 रुपये दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा। लाइब्रेरी के वर्तमान और पूर्व सदस्य ले सकेंगे भाग इस प्रतियोगिता में केवल इन तीनों लाइब्रेरी के वर्तमान और पूर्व सदस्य ही भाग ले सकेंगे। निबंध केवल हस्तलिखित होने चाहिए, कंप्यूटर से टाइप किए निबंध स्वीकार नहीं होंगे। प्रतिभागियों को निबंध बंद लिफाफे में संबंधित लाइब्रेरियन के पास जमा करना होगा। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025 शाम 5:30 बजे तय की गई है और देर से आए निबंधों पर विचार नहीं किया जाएगा। निबंध के अंत में प्रतिभागी का नाम, लाइब्रेरी आईडी और मोबाइल नंबर लिखना जरूरी है। नोडल अधिकारी केदार पटेल ने कहा कि प्रतियोगिता से जुड़े सभी निर्णय नालंदा परिसर प्रबंधन समिति के होंगे और वही अंतिम माने जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *