अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरुष थे: टोप्पो

सीतापुर | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में 115 स्थानों पर अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। नगर पंचायत सीतापुर के अहारा तालाब के पास नव निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामकुमार टोप्पो उपस्थित रहे। विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी युग पुरुष थे और उनके आदर्शों पर चलने की आज अत्यंत आवश्यकता है। एक समय था जब ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों की कल्पना भी मुश्किल थी, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई योजनाओं के चलते आज पहुंचविहीन गांवों तक पक्की सड़कों का जाल बिछ चुका है। इस अवसर पर नव निर्मित अटल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही नगर के अटल चौकों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नेम लाल गुप्ता, रोशन गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, अनेश्वर गुप्ता, भगत सिंह पैंकरा, तिरलोचन सदाव्रती, मोती लाल गुप्ता, बर्जेश मिश्रा, सुनील गुप्ता, निखिल सिंह, इलू गुप्ता, सीएमओ ओमप्रकाश तिवारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *