भास्कर न्यूज | अमृतसर 2 पाकिस्तानी महिलाएं साहना और फालदा शिराज नूरी वीजा पर अपने बच्चों के साथ भारत लौटीं। मेरठ निवासी अध्यनय की पत्नी साहना अपने बच्चे के साथ पाकिस्तान से भारत पहुंचीं। उन्होंने बताया कि शादी कई साल पहले मेरठ में हुई थी। कुछ समय पहले वह अपने मायके पाकिस्तान गई थीं। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद वह पाकिस्तान में अटक गई। उसका पासपोर्ट पाकिस्तान का है और बेटे का इंडियन। वहीं कराची की फालदा शिराज भी नूरी वीजा पर अपने 3 बच्चों के साथ भारत लौटीं। उन्होंने 13 साल पहले दिल्ली में एक भारतीय नागरिक से विवाह किया था। कुछ समय पहले वह अपने माता-पिता के पास पाकिस्तान चली गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नूरी वीजा प्राप्त 295 लोग भारत पहुंचे और 101 लोग पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।


