अटेंडेंट के लिए भोजन अनिवार्य:मंत्री मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य व अधीक्षकों की परफॉर्मेंस देखेंगे

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर अब कड़ी नजर रहेगी। सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं संबद्ध अस्पतालों के अधीक्षकों के कामकाज का नियमित रूप से आकलन किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर खुद उनकी परफॉर्मेंस देखेंगे। साथ ही बड़े अस्पतालों में मरीज के परिजनों के लिए क्वालिटी फूड के इंतजाम अनिवार्य होंगे। अस्पतालों में क्वालिटी फूड के लिए फूड कोर्ट खोले जाएंगे। अब नए मानकों पर अस्पताल और कालेज खरा नहीं उतरे और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की खामी सामने आने पर सीधे तौर उन्हें उत्तरदायी माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खींवसर ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसरों को यह चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *