रीवा में अटेम्प्ट टू मर्डर का आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग निकला। आरोपी ने एक नाबालिग को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सिरमौर न्यायालय में पेश करने के लिए गई थी, लेकिन पुलिस की पकड़ ढीली पड़ गई और लापरवाही की वजह से आरोपी फरार हो गया। बताया गया कि आरोपी अभिषेक तिवारी ने किशोरी से बहुत बुरी तरह मारपीट की थी कि उसे 15 घंटे तक होश नहीं आया था। वहीं पुलिस की बड़ी लापरवाही ने अब पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर एडिशनल एसपी ने बताया कि 3 टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई हैं। क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात घर से सामान लेने निकली एक युवती के साथ बलात्कार के प्रयास और बर्बरतापूर्वक मारपीट का मामला सामने आया था। आरोपी ने रेप में नाकाम होने पर युवती को बुरी तरह पीटा था, जिससे वह अधमरी हालत में घर के पास एक बगीचे में मिली थी। 15 घंटे बीतने के बाद भी उसे होश नहीं आया था। जिसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात सेमरिया थाना क्षेत्र की है। युवती अपने घर के पास ही सामान लेने के लिए निकली थी। उसी दौरान 23 नवंबर की रात आरोपी ने उसे निशाना बनाया था। बाद में वह अपने घर के पास स्थित एक बगीचे में अधमरी हालत में पाई गई। परिजनों का आरोप- रेप की कोशिश की परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार का प्रयास किया। जब वह अपने मंसूबों में नाकाम रहा, तो उसने युवती को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। युवती के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।


