अठोरिया यादव समाज की पहल, सहयोग के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे

भास्कर न्यूज | जांजगीर परिवार में किसी की मृत्यु होने पर कई बार आर्थिक परेशानी के कारण लोग ठीक से अंतिम संस्कार नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति को देखते हुए अठोरिया यादव समाज के युवाओं ने एक अच्छी शुरुआत की है। युवाओं का समूह समाज में किसी के घर भी किसी का निधन होने पर समाज के लोगों से आर्थिक सहायता लेकर उनकी अंत्येष्टि में मदद कर रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दशगात्र के लिए भी समाज के लोगों से चंदन पान के लिए पैसे इकट्ठे करके दुखी परिवार तक पहुंचा रहे हैं। युवाओं ने इसके लिए एक ग्रुप बनाया है। ग्रुप में जानकारी देने के बाद लोग उन्हें ऑनलाइन या फिर उनसे मिलकर मदद कर रहे हैं। इसमें युवाओं ने कोई भी निश्चित रकम तय नहीं की है, लोग अपनी क्षमता के अनुसार समाज के लोगों की मदद कर सकते हैं। युवाओं का कहना है- मृत आत्मा के लिए यही है सच्ची श्रद्धांजलि युवाओं ने बताया कि समाज के लोग 20, 30, 50, 100 रुपए तक की मदद कर रहे हैं। अब तक वे समाज के दुखी परिवारों को 52 हजार रुपए से ज्यादा की मदद कर चुके हैं। उनका कहना है कि मृत आत्मा के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज के लोगों से कफन की जगह पैसे देने की अपील समाज के युवाओं ने बताया कि किसी की मृत्यु होने पर रिश्तेदार के साथ परिचित भी कफन ले जाते हैं। अब लोगों से अपील की जा रही है कि कफन की बजाय परिवार को रुपए दें। ताकि दुखी परिवार की सहायता हो सके। इसके अलावा, यहां दशगात्र के कार्यक्रम में बिना वजह मीठा खाने पर भी रोक लगा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *