अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी:टोटल गैस 10% और एंटरप्राइजेज 7% चढ़ा, अच्छे तिमाही नतीजों का असर

अडाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में आज यानी 5 मई को तेजी देखने को मिल रही है। अडाणी टोटल गैस के शेयर में 10% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में करीब 7% की तेजी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में ये तेजी अच्छे तिमाही नतीजों, ग्‍लोबल सेंटीमेंट्स सुधार और घरेलू बाजारों में तेजी के कारण देखने को मिल रही है। अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 21% बढ़ा
हाल ही में जारी नतीजों के अनुसार अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में 8,770 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 21.81% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 7,200 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं कंपनी को 3,014 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफा हुआ। सालाना आधार (2024 के जनवरी-मार्च) पर यह 47.74% ज्यादा रहा। वहीं, पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर के मुकाबले यह 20% बढ़ा है। एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं गौतम अडाणी
अडाणी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडाणी एशिया के दूसरे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 5.59 लाख करोड़ रुपए है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वे 23वें नंबर पर हैं। वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी 9.12 करोड़ रुपए नेटवर्थ के साथ एशिया अमीर व्यक्ति हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *