अतिक्रमण को देख आयुक्त दुकानदारों पर भड़के,बोले-हम पागल है क्या:लॉक वाले का बॉर्ड सड़क पर फेंका,कहा-तोड़ जाऊंगा तब समझ आएगा क्या

अलवर शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर नगर निगम अब पूरी तरह सख़्त हो गया है। शुक्रवार को होप सर्कस क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरुका उन लोगों पर भड़क गए, जो बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क पर सामान फैलाकर बैठ रहे थे। आयुक्त ने खुद एक दुकानदार का एक लॉक बेचने वाला बोर्ड उठाकर सड़कर फेंक दिया और तंज कसते हुए कहा— “वहाँ जगह कम है, बीच सड़क पर रखो, यहाँ ज्यादा बिक्री होगी।” इस दौरान आस-पास मौजूद लोग हैरान रह गए। कई लोगो पर आयुक्त चिल्ला भी पड़े कहा की कितनी बार आऊंगा में कब समझ आयेगा तुमको,पागल है क्या हम या तुम पागल हो ,तोड़ जाऊंगा तब समझ में आयेगा क्या। पिछले कई दिनों से शहर के बाजारों में अतिक्रमण को लेकर निगम लगातार अभियान चला रहा है। सड़क किनारे बढ़ते अवैध कब्जों से ट्रैफिक बाधित हो रहा है और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसी कारण आयुक्त ने साफ चेतावनी दी कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक जगहों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद निगम ईओ निशा लखानी, एईएन धर्मेंद्र और टीम बाजारों में माइक और स्पीकर लेकर पहुंचे। टीम ने चूड़ी बाजार, होप सर्कस और आसपास के हिस्सों में व्यापारियों को निर्देश दिया कि आज ही अतिक्रमण हटा लें, वरना कल से सामान जब्त करने और चालान काटने की कार्रवाई शुरू होगी। टीम ने बताया कि कई व्यापारियों को कई बार समझाया गया, लेकिन वे फिर भी सामान सड़क तक फैला देते हैं। कुछ व्यापारियों ने दावा किया कि उन्हें दुकान के आगे तक सामान रखने की अनुमति है, लेकिन निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी परमिशन में सड़क पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाती। निगम ईओ निशा लखानी ने कहा कि शहर में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रोजाना समझाइश और नोटिस दिए जाते हैं, लेकिन कई लोग नियम मानने को तैयार नहीं होते। इसलिए अब कार्रवाई और कड़ी होगी। आज की चैतावनी आखिरी थी अब कल से सामान जब्त और चालान काटने की कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *