अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी, कांटाटोली में फिर चला बुलडोजर

रांची|राजधानी को जाम मुक्त, सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम की ओर से शहर में जगह-जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के बाद लोगों को फिर से अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी जा रही है, लेकिन उसके बावजूद शहर पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो रहा है। शुक्रवार को नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने मौलाना आजाद चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 20 अस्थायी संरचनाओं को बुलडोजर से हटाया गया। बांस, बल्ली, बेंच और अन्य अवैध सामान जब्त किए गए। लोगों को फिर से अतिक्रमण कर दुकानें नहीं लगाने की चेतावनी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *