अतिक्रमण में आ रहा गुरुद्वारा समाज ने किया शिफ्ट:विकास प्राधिकरण की जमीन पर था, प्रशासन ने की थी अपील

भरतपुर कलेक्ट्रेट के सामने विकास प्राधिकरण की जमीन पर बना गुरुद्वारा शुक्रवार को समाज के लोगों ने दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। प्रशासन ने 28 दिसंबर को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान एक मकान को हटाया गया था, लेकिन गुरुद्वारा नहीं हटाया गया था। आज समाज के लोगों से स्वेच्छा से गुरुवारा को शहर के पाई बाग गुरुद्वारा में शिफ्ट कर दिया। गुरु सिंह सेवा गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रपाल सिंह पाल ने बताया- कलेक्ट्रेट के सामने गुरुवचन सिंह का परिवार विकास प्राधिकरण की जमीन पर मकान बनाकर रह रहा था। परिवार के लोगों ने पास में श्रीगुरु तेग बहादुर साहब के नाम से गुरुद्वारा का निर्माण किया था। 28 दिसंबर को प्रशासन ने मकान और गुरुद्वारा की इमारत को अवैध बताते हुए मकान तोड़ने की कार्रवाई थी। प्रशासन ने गुरुद्वारा नहीं हटाया था। हमने गुरुद्वारा की सेवा करने वाले लोगों को समझाया। कलेक्टर से आग्रह किया गि गुरुद्वारा के लिए अलग जगह दी जाए। प्रशासन ने परिवार को रहने के लिए जगह दे दी है। गुरुद्वारा को पाई बाग गुरुद्वारा में शिफ्ट किया गया है। हम प्रशासन से किसी तरह का विवाद नहीं चाहते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *