बैकुंठपुर | ब्लॉक मुख्यालय खड़गवां में अवैध रूप से पक्के दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व व पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी मनोज कुमार निवासी ग्राम खड़गवां ने अपने दो अन्य सहयोगियों रामलाल व बसंत ग्राम सैंदा के साथ मिलकर राजस्व विभाग की टीम से गाली-गलौज की और अन्य लोगों को इकट्ठा कर डराने धमकने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार व थाना प्रभारी पहुंचे और मामले में तीन आरोपियों में से दो मनोज कुमार व रामलाल को गिरफ्तार कर रात में ही जेल भेज दिया। जबकि तीसरा आरोपी सैंदा निवासी बसंत फरार है।


