भास्कर संवाददाता| सीहोर स्टेशन रोड स्थित मिनर्वा कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि संघ प्रचारक शाश्वत सक्सेना और विशेष अतिथि डॉ. गगन नामदेव मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने ध्वजारोहण किया। डॉ. गगन नामदेव ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। शाश्वत सक्सेना ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, भारतीय संस्कृति और नागरिक कर्तव्यों पर बात की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य क्षमा तिवारी और कुलदीप प्रजापति ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में शाला संचालक राजेंद्र प्रजापति ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग रैली निकाली। रैली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यह रैली शुगर फैक्टरी चौराहा, पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, अटल चौराहा और तहसील चौराहा होते हुए स्कूल पहुंची। राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों को पुरस्कार और मिठाई दी गई।


