अतिरिक्त संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई:परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जालोर में गुरुवार को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त हरफूल यादव और जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने जनसुनवाई की। जालोर के डीओआईटी सभागार में यह जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई। साथ ही राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा की गई। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में आमजन की परिवेदनाएं सुनकर उनका निपटारा किया गया। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू होकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, विद्युत, पानी सहित राजस्व, डिस्कॉम, पंचायतीराज व विभिन्न विभागों से जुड़े परिवाद सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन सुनवाई के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 33 परिवाद प्रस्तुत हुए। इनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नन्दकिशोर राजोरा, सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती, डिस्कॉम एसई पी.एस.राठौड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंघारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजीव सुथार, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुऱ, जिला परिवहन अधिकारी छगनलाल मालवीय, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरधरसिंह सोढ़ा़ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *