भास्कर न्यूज । राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर को प्रोजेक्ट कनेक्टिंग कॉलेज शेयरिंग नॉलेज में योगदान के लिए आईएमए स्टेट प्रेसिडेंट से प्रशंसा पुरस्कार मिला है। आईएमए सीजी स्टेट 2024 के उपाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में 1 और 2 फरवरी को दुर्ग में राज्य सम्मेलन में जीएमसी राजनांदगांव के छात्र शाह दिल खुसरू को पुरस्कार मिला। आईसीएमआर अनुसंधान परियोजना और आईएमए एमएसएन के नेतृत्व क्षेत्र में योगदान के लिए कॉलेज के डीन डॉ. पंकज लुका विशेष आमंत्रित अतिथि रहे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दोनों की सराहना की। शहर के एक अन्य सर्जन डॉ. दिवाकर के योगदान की सराहना की गई। राष्ट्रीय आईएमए अध्यक्ष डॉ. भानुशाली और एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया इस अवसर पर मौजूद रहे। राजनांदगांव. सम्मानित होने पर एमसीएच के डीन ने की सराहना।


