कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग/भिलाई गुरुवार को आमदी नगर हुडको के गजानन मंदिर में गजानन महाराज के प्रागट्योत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन सुबह 9 बजे गजानन महाराज की मूर्ति स्थापना के 19वें वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीकांत गुरुजी के मार्गदर्शन में गणपति अथर्वशीर्ष सहस्रवर्तन किया गया। इसके बाद भक्तों ने गजानन विजय ग्रंथ का पाठ किया। शाम 6 बजे से पं. मिथिलेश शुक्ला महाराज, दीपक सिंह व सहयोगियों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण कियाा। शुक्रवार को सुबह पूजा-अर्चना व विजय ग्रंथ पठन के बाद शाम 5.30 बजे भजनी मंडल पद्मनापुर द्वारा भजन का कार्यक्रम होगा। इधर दुर्ग के गजानन महाराज मंदिर में 148वां प्रगट दिन महोत्सव पर 46वां वार्षिक महोत्सव 6 से 9 फरवरी तक गजानन नगर दुर्ग में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 6 बजे श्री का अभिषेक, 7 बजे विजय ग्रंथ का पाठ प्रतिदिन किया जाएगा। दोपहर 4 से 6 बजे तक गुजराती महिला मंडल दुर्ग द्वारा भजन और रात 8 बजे से कीर्तनकार घुमकेबुवा का कीर्तन होगा। शनिवार को शाम 5.30 बजे से गजानन भजनी मंडल दुर्ग द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी। 6 व 7 फरवरी को रात 8 बजे से कीर्तनकार शाम बुवाघूमकेकर नागपुर द्वारा कीर्तन किया जएगा। 8 फरवरी को प्रगट दिन पर सुबह 8 बजे सत्यनारायण पूजा होगी। महाराज की पालकी 10 बजे निकलेगी। दोपहर 1 बजे महाआरती व भोग का आयोजन है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश रड़के ने भक्तों से उपस्थिति की अपील की है।


