अदिति सिंह बोलीं- धमकी देने वालों को 10 जूते मारूंगी:रायबरेली में विधायक ने कहा- यह मेरा शहर, दुकानदारों से वसूली नहीं चलेगी

‘यह मेरा शहर है। यहां किसी तरह की वसूली नहीं चलेगी। जो भी दुकानदारों को परेशान करेगा और पत्रकारों को धमकी देगा, उन्हें 10 जूते मारूंगी।’ यह कहना है रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह का। वह पटरी दुकानदारों पर कार्रवाई के बाद नगरपालिका कर्मचारियों पर भड़क गईं। उन पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। सड़क पर ही कर्मचारियों की क्लास लगा दी। पुलिस से भी शिकायत कर दी। जानिए क्या है पूरा मामला रायबरेली की घंटाघर मार्केट में शनिवार दोपहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा था। आरोप है कि पटरी दुकानदारों से कर्मचारी 500-500 रुपए की वसूली करने लगे। किसी ने इसकी सूचना विधायक अदिति सिंह को दे दी। इस पर वह तुरंत मौके पर जा पहुंचीं। विधायक ने नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी को तुरंत बुलाया और सड़क पर ही फटकार लगा दी। उन्होंने आदेश दिया कि पटरी दुकानदारों को नहीं हटाया जाएगा। साथ ही अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी को चौकी इंचार्ज के हवाले कर दिया। बोलीं- मैं जल्दी नाराज नहीं होती
अदिति सिंह ने कहा- मैं जल्दी नाराज नहीं होती हूं, लेकिन आज ऐसा मामला सामने आया गया। यहां पर पटरी दुकानदारों से अवैध रूप से ‌वसूली की गई है। ईओ साहब ने कहा था कि कोई वसूली नहीं होगी। इसके बावजूद नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों ने अवैध वसूली की। इन सबका पैसा मैं वापस कराऊंगी। जिस कर्मचारी ने वसूली की है, उसके खिलाफ मैं FIR दर्ज कराई है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। जिससे आगे से किसी की हिम्मत न पड़े। मेरे छोटे पटरी दुकानदारों से इस तरह की हरकत कोई न कर सके। 50 साल से यहां ऐसा नहीं हुआ
अदिति सिंह ने कहा कि यह सदर विधायक अखिलेश सिंह का क्षेत्र है। मैं उनके काम को आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हूं। 50 साल में कभी भी मेरे शहर में ऐसा नहीं हुआ कि हमारे छोटे दुकानदारों से वसूली की जाए। परेशान किया जाए या उनके रोजमर्रा के जीवन में कोई दिक्कत आए। अब त्योहार आ रहा है। मैंने भी सम्मानजनक तरीके से अपने सभी दुकानदारों से भाई-बहनों से निवेदन किया कि वह थोड़ा-थोड़ा अपनी दुकान पीछे कर लें। जिससे ट्रैफिक में कोई दिक्कत नहीं हो। यहां के दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं किया है। ये लोग 50 साल से यहीं रहते हैं। यह मेरा शहर है। अगर यहां कोई किसी पटरी दुकानदार को धमकाएगा या किसी पत्रकार को धमकाएगा कि आपको 5 जूते मारेगा। तो हम उसे 10 जूते मारेंगे। दुकानदारों की यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह से नोकझोंक हुई
यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह से व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से नोकझोंक हो गई। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि आने वाले त्योहार को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। इस पर व्यापारियों ने बताया कि अगर आप कार्रवाई कर रहे हैं, तो पहले से नोटिस जारी करना चाहिए था। इसके बाद मौके पर मौजूद नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि पटरी दुकानदारों को एक हफ्ते पहले ही दुकानों को हटाने की बात की गई थी। उनको नोटिस भी दिया गया था। जब उन लोगों ने कहना नहीं माना तो अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। ………………………………… ये खबर भी पढ़ें BJP विधायक की धमकी- पूरी चौकी सस्पेंड करवा दूंगा, सीतापुर में दरोगा के बिस्तर पर ठेकेदार को लेटा देख भड़के; देखें VIDEO री चौकी को निलंबित करवा दूंगा, इसकी लिखित रिपोर्ट अभी भेजो। तुम्हारा दिमाग खराब है, मेरा फोन तक नहीं उठाते। एक जनप्रतिनिधि को खुद चौकी पर आना पड़ रहा। आपके पास मेरा नंबर भी नहीं है क्या। इस योगी राज में अगर पीड़ित की नहीं सुनी जाएगी तो फिर क्या सपा में सुनी जाएगी। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ ये बातें सीतापुर के सेउता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने कहीं। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *