अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री का अंतर:दिन और रात का तापमान गिरा, मौसम शुष्क रहने की जताई संभावना

चित्तौड़गढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। एक हफ्ते में तापमान को बढ़ते और घटते हुए देखा गया है। फिर से एक बार ठंड का एहसास होने लगा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को भी मौसम शुष्क रहने और टेंपरेचर डाउन होने की संभावना है। जबकि सोमवार से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है, जिसका असर चित्तौड़गढ़ में भी पड़ सकता है। 24 घंटे में तापमान में आई कमी चित्तौड़गढ़ में सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई है। सुबह और रात को अभी भी गलन महसूस की जाती है। लेकिन दोपहर होते ही धूप चुभने लगती है। बीते 7 दिनों में चित्तौड़गढ़ में लगातार टेंपरेचर में उतर-चढ़ाव देखा गया है। वहीं बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार के दिन का तापमान 29.2 डिग्री और रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शुक्रवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री और रात का तापमान 9.5 डिग्री था। टेंपरेचर हो सकता है डाउन मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। धूप भी खिलेगी लेकिन टेंपरेचर डाउन होने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। जिसके कारण 3 और 4 फरवरी को राजस्थान राज्य के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर चित्तौड़गढ़ सहित पूरे राजस्थान में देखने को मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *