अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 33 पर आया, बारिश का इंतजार

राजनांदगांव| दक्षिण पश्चिम मानसून की जिले में एंट्री हो गई है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 3 डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी स्थिर बना हुआ है लेकिन अब तक अच्छी बारिश की स्थिति नहीं बनी है। किसानों से लेकर आम लोगों में बारिश का इंतजार बना हुआ है। मौसम विज्ञान ने गुरुवार को जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *