37 अधिकारी-कर्मचारी संगठनों से मिलकर बने मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी गुरुवार को घोषित कर दी गई। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने प्रदेश कार्यकारिणी में 8 संरक्षक, 2 संयोजक, 14 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष को शामिल किया है। वहीं मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कार्यकारिणी में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन तक के नेताओं को शामिल किया गया है। संरक्षक बनाए गए संयोजक बनाए गए उपाध्यक्ष बनाए गए महामंत्री बनाए गए कोषाध्यक्ष बनाए गए


