अधिकारी के साथ गैरेज में मौजूद महिला कर्मचारी APO:जिला परिषद सीईओ ने अफसर पर भी कार्रवाई के लिए लेटर लिखा

दो दिन पहले जिला परिषद के सहायक विकास अधिकारी के साथ उसके प्लाट से पकड़ी गई महिला कार्मिक को जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका ने गुरुवार को एपीओ कर दिया है। वहीं सहायक विकास अधिकारी पर भी कार्रवाई करने के लिए लिखा जयपुर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। एक दो दिन में जयपुर उच्चाधिकारियों से जिस तरह के निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला कार्मिक APO, अधिकारी के खिलाफ लिखा लेटर जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका ने बताया कि 2 दिन पहले जिला परिषद के अधिकारी को पंचायत राज की कनिष्ठ सहायक के साथ जिला मुख्यालय स्थित उसके प्लाट पर बने गैराज से पकड़ने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। फिर आज कई समाचार पत्रों में भी दोनों को एक साथ प्लाट से पकड़ने की खबर पढ़ी। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में महिला कर्मचारी (कनिष्ठ सहायक) को एपीओ के दिया है। वहीं सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारी जयपुर को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पहले ऑफिस में उपस्थिति करके गया था। फिर उसे विभाग की ही महिला के साथ उसके ही प्लाट पर बने गैराज में एक साथ पकड़ने की जानकारी मीडिया से मिली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *