रांची | झारखंड में डीएवी स्कूलों की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एलआर सैनी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अचानक चले जाने से एक इतिहास का अंत हो गया है। उन्होंने जीवनपर्यंत झारखंड की अस्मिता, संस्कृति व अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। डीएवी पब्लिक स्कूल रांची जोन व भारतीय शिक्षा बोर्ड हरिद्वार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


