अधिवक्ता व बेटी की स्थिति सामान्य, युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी में आत्महत्या का प्रयास करने वाली अधिवक्ता स्नेहा अखौरी और उसकी बेटी सौम्या की स्थिति सामान्य बनी हुई है। वहीं, फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मिहिर शेखर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले में मृतक की मामी अखौरी सुधा सिन्हा के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। मालूम हो कि सोमवार की दोपहर मिहिर शेखर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अधिवक्ता मां स्नेहा अखौरी और बहन सौम्या ने भी नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की प्रयास की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *