धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज:मुंबई के हाई सिक्योरिटी एरिया में ड्रोन से हो रही थी शूटिंग, संजय दत्त थे सेट पर मौजूद

धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मुंबई में पुलिस शिकायत दर्ज हुई है। आरोप हैं कि फिल्म की शूटिंग ड्रोन के जिरए बिना इजाजत साउथ मुंबई के हाई सिक्योरिटी एरिया में की जा रही थी। फिल्म के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मिकी के खिलाफ 1 फरवरी को मुंबई के MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 233 (कानूनी आदेशों की जानबूझकर अवहेलना) के तहत शिकायत दर्ज हुई है। आरोप हैं कि फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग साउथ मुंबई के हाई सिक्योरिटी फोर्ट एरिया में हो रही थी। शूटिंग के समय ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जो उस एरिया में प्रतिबंधित है। ड्रोन के इस्तेमाल के लिए टीम की तरफ से एथॉरिटी से किसी तरह की इजाजत भी नहीं ली गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग जनवरी के आखिर से उस लोकेशन में चल रही थी। 1 फरवरी को संजय दत्त समेत पूरी टीम लोकेशन पर इकट्ठा हुई, जिसके बाद ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। ये शूटिंग का तीसरा दिन था। ड्रोन का इस्तेमाल होते देख एथॉरिटी ने पुलिस शिकायत की, जिसके बाद शूटिंग रोकी गई। साउथ मुंबई में लगा पाकिस्तान का सेट 30 जनवरी को फिल्म धुरंधर की प्रोडक्शन टीम ने किले को पाकिस्तान की पुरानी गली की तरह तैयार किया था। शुरुआत में भीड़ कम थी, लेकिन 1 फरवरी को वहां भारी भीड़ जमा हो गई। शिकायत मिलने के बाद लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्हें शुरुआत जांच के बाद छोड़ दिया गया है, हालांकि उनके खिलाफ एफआईआर अब भी कायम है। 3 फरवरी को रिलीज हुआ धुरंधर 2 का टीजर धुरंधर की कामयाबी के बाद धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर 3 फरवरी को रिलीज हो चुका है, जिसे कुछ घंटों में ही कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म का क्लैश केजीएफ स्टारर यश की फिल्म टॉक्सिक से होने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *