अधिवक्ता-संघ अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर:उपाध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशियों में मुकाबला, 12 को होंगे लाइब्रेरी में होगा मतदान

अधिवक्ता निर्वाचन मंडल बाड़मेर की ओर से अधिवक्ता संघ के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। इससे पहले कचहरी परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला। सोमवार को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए चार, मंत्री पद के लए दो, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ा जाएगा। दिनभर मान मुनवाल का दौर चलता रहा है। अध्यक्ष के लिए भरे नामांकन बलवंत सिंह चौधरी, श्रवण कुमार चौधरी, हाकमसिंह भाटी, उपाध्यक्ष के लिए पदमाराम, मंत्री के लिए अमित बोहरा, भगवानसिंह, राणाराम, जेठाराम और किरण मंगल और कोषाध्यक्ष के लिए तरूण व्यास ने अपना नाम वापस लिया है। निर्वाचन अधिकारी सवाई माहेश्वरी का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए भाखराराम गोदारा, विष्णु भगवान चौधरी के बीच सीधी टक्कर होगी। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार होने के कारण अमित बोहरा, जेठाराम प्रजापत, भैराराम बेनीवाल, नारायणराम गौड़ के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। मंत्री पद के लिए बृजमोहन सिंह और स्वरूपसिंह भदरू और कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव खत्री और पदमाराम जयपाल के बीच सीधी टक्कर होगी। 8 घंटे होगी वोटिंग चुनाव की स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव 12 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। इसके बाद उसी दिन गिनती कर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। चुनाव की वोटिंग, काउंटिंग प्रक्रिया पुस्तकालय भवन में होगी। अधिवक्ता संघ बाड़मेर की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी सवाई माहेश्वरी, एडवोकेट नरसिंह सोलंकी और जसवंत बोहरा को बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *