अधिवक्ता संघ के सामुदायिक भवन का लोकार्पण

कोटा | अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के प्रतिनिधि मोहित जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश के रूप में चयनित तृप्ति अग्रवाल का अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र गोस्वामी व पदाधिकारियों ने सम्मान किया। इस अवसर पर मोहित जायसवाल ने अधिवक्ता संघ को फर्नीचर व लाइब्रेरी के लिए 5 लाख देने की घोषणा की तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *