भास्कर न्यूज | बालोद कैवल्य धाम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जैनिज्म फिलाटैलिक सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालोद निवासी डॉ प्रदीप जैन को समर्पित सेवाओं के लिए राष्ट्रीय जैन कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम आयोग के चेयरमैन लोकेश काविड़या रायपुर, विशेष अतिथि सुरेश कांकरिया, जेपीएस के पूर्व अध्यक्ष सुधीर जैन सतना, तेजकरण जैन सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। चेयरमैन ने डॉ. जैन के सामाजिक व लोकहित के कार्यों की प्रशंसा किया। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे जैन धर्म पर आधारित इस प्रदर्शनी के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों अहिंसा, अपरिग्रह एव शाकाहार को जन जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 110 से ज्यादा सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल में सदस्यों ने संग्रहित जैन धर्म से संबंधित डाक सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई। जिसे अतिथियों ने सराहा। डॉ. जैन के 6 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इस दौरान जैनिज्म के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर कुंडूर, प्रमोद जैन, मीठालाल जैन, सम्मेलन संयोजक अतुल जैन सहित अन्य उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर अरिहंत अकेडमी स्कूल प्रबंधन ने डॉ. जैन का सम्मान किया।


