श्योपुर | शहर के पाली रोड पर पुरानी पुलिस लाइन के सामने जिला पंचायत बंगले की तरफ जाने वाले रोड पर नाला काफी समय से खुला पड़ा हुआ है। इस खुले नाले के कारण मार्ग संकरा हो गया है। रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला खुदाई के अधूरा छोड़ रखा है। इसे ढंकने या ठीक कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसके चलते रामतलाई होकर शिवपुरी रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को मैन बाजार में होकर जाना पड़ रहा है, जिससे बार-बार जाम की स्थिति बनती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस नाले को ढंककर मार्ग को सुगम बनाने की मांग की है। -शाकिर खान, दुकानदार पुरानी पुलिस लाइन श्योपुर


