अध्यक्ष निर्मला कुमारी, महामंत्री रमेश चंद मनोनीत

भास्कर न्यूज |भरतपुर राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ जिला भरतपुर के ब्लॉक सेवर की कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय स्तरीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा तथा दुष्यंत चौधरी की उपस्थिति में कराया गया। जिसमें सेवर ब्लाक अध्यक्ष निर्मला कुमारी, महामंत्री रमेश चंद, कोषाध्यक्ष सुनीता चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम कुमारी, संयुक्त मंत्री वेदिका कुमारी, कार्यालय मंत्री चंचल कुमारी, प्रचार मंत्री उर्मिला कुमारी को बनाया गया। संरक्षक महेंद्र सिंह महाराजसर को बनाया गया। वहीं जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद समंदर सिंह तथा कविता सिंगल को दिया गया। इस अवसर पर भरतपुर जिला अध्यक्ष विजय सिंह कुंतल, महामंत्री सचिन कुमार, गंगा सिंह गुर्जर फिजिकल डिप्टी भरतपुर संभाग भरतपुर, मुकेश चौधरी, चरण सिंह, महेंद्र सिंह, रौनक कुमार, जल सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, खूबचंद नगर आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *