वार्ड पार्षद के लिए 15 ने किया सोमवार को नामांकन नामांकन प्रक्रिया के लिए सिर्फ दो दिन शेष रह गए, 4 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 21 वार्डों में वार्ड पार्षद के लिए 15 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन दाखिल किया। वार्ड नंबर 1 से सुमित्रा तिग्गा, वार्ड नंबर 2 से रिंकी कच्छप, वार्ड नंबर 3 से निवर्तमान उपाध्यक्ष डोमा मिंज, वार्ड नंबर 4 से राहुल कारवां, वार्ड नंबर 5 से अनुराधा कुमारी, वार्ड नंबर 7 से स्मिता देवी, वार्ड नंबर 8 से राबिया खातून, वार्ड नंबर 10 से लक्ष्मी बरहा, वार्ड नंबर 11 से खालिदा जिया, वार्ड नंबर 12 से शैलेश कुमार, वार्ड नंबर 13 से बलदेव महतो और राधेश्याम झा, वार्ड नंबर 14 से कौशल्या देवी, वार्ड नंबर 20 से उपमा राय और वार्ड नंबर 21 से सुशील सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। भास्कर न्यूज | चाईबासा चाईबासा नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को दो और वार्ड पार्षद के लिए 15 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के उम्म दवार के रूप में भाजपा के पुराने नेता अनूप कुमार सुल्तानिया और देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दा ने सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाये गये निर्वाची पदाध कारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले देवी शंकर दत्ता ने और फिर उनके बाद अनूप कुमार सुल्तानिया अपने समर्थकों के साथ निर्वाची कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र समर्पित किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसी के साथ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वाले उम्मी वारों की संख्या 10 हो गई है। चाईबासा में सामान्य जाति के लिए अध्यक्ष पद होने के कारण काफी चिंतन मंथन कर प्रत्याशी उतर रहे हैं। नामांकन को लिए शेष दो दिन, 15 ने किया नामांकन


