अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला:कल होगा मतदान, तैयारियां पूरी, बार एसोसिएशन के चुनाव

जिला अभिभाषक संस्था झुंझुनूं के महत्वपूर्ण चुनाव 12 दिसंबर को होने जा रहे हैं। नामांकन वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। चुनाव में कुल 402 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद पर 4 अधिवक्ताओं के बीच सीधी टक्कर निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 5 अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला होगा। * बिरजू सिंह शेखावत * मोहम्मद रफीक * रतन कुमार मोरवाल * उम्मेद सिंह भांबू इन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन नामांकन वापसी के बाद संस्था के कुछ महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जिससे इन पदों पर अब मतदान नहीं होगा। सहसचिव :- रोहिताश्व कुमार ढाका कोषाध्यक्ष :- द्वारका प्रसाद वर्मा पुस्तकालय:- सचिव सुभाष कुमार मीणा | अन्य पदों पर मुकाबला संस्था के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होगी। * उपाध्यक्ष: कैलाश जांगिड़ और मुकर्रम अंसारी के बीच सीधी टक्कर। * महासचिव: अमरपाल सिंह भीमसरिया और विकास कुमार महमिया के बीच मुकाबला। सदस्य (7 पद): 8 प्रत्याशियों (अशोक कुमार, हेतराम, कमल कुमार शर्मा, कंचन चौधरी, ओमप्रकाश सैनी, रामावतार जाखड़, राजेंद्र सिंह बुडानिया, रोहिताश्व कुमार ताननिया) के बीच मुकाबला है। मतदान की व्यवस्था निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र वैष्णव ने चुनाव के सफल संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। * मतदान की तिथि: 12 दिसंबर * मतदान का समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक * कुल मतदाता: 402 * निर्वाचन टीम: मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र वैष्णव, सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट मीना कुमारी, राजेश बागोरिया, आलोक शर्मा और सुमित कुमार। * स्थान: अभिभाषक संस्था कक्ष।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *