अध्यक्ष पद पर महेश प्रताप और नरेंद्र सिहाग में मुकाबला:चूरू अभिभाषक संघ चुनाव 12 दिसंबर को, 10 को जारी होगी मतदाता सूची

चूरू जिला अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को आयोजित होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट महेश प्रताप सिंह राठौड़ और एडवोकेट नरेंद्र सिहाग आमने-सामने होंगे। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट दिलीप सैनी और एडवोकेट सुरेश आर्य ने दावेदारी पेश की है, जिससे इस पद पर भी सीधा मुकाबला तय है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट गजेंद्र खत्री ने बताया कि महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ है। इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 10 दिसंबर को मतदाता सूची जारी की जाएगी। मतदान 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *