अनंदिता अंडर 19 टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शामिल:धनबाद की बेटी एशिया कप जीतनेवाली टीम में भी थीं शामिल, पहला मुकाबला 19 को

धनबाद की अनंदिता किशोर अब अंडर-19 टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। मलेशिया में 18 जनवरी से होने वाली प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा की गई। इसमें अनंदिता को भी शामिल किया गया है। भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज में पहला मुकाबला 19 जनवरी को वेस्टइंडीज से होगा। फिर 21 जनवरी को मलेशिया और 23 जनवरी को श्रीलंका से भिड़ंत होगी। अनंदिता हाल ही में एशिया कप अंडर-19 टूर्नामेंट में खेलकर धनबाद लौटी हैं। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अनंदिता ने उपयोगी भूमिका अदा की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, डीसीए, जेएससीए और अपने कोच को दी है। कहा कि इन सबने हर कदम पर साथ दिया और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। धनबाद के गोविंदपुर के रहने वाली बेटी अनंदिता किशोर के पिता मनीष सिंह कांट्रेक्टर हैं। एक भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने कहा- शहर के लिए बड़ी उपलब्धि अनंदिता के वर्ल्ड कप स्क्वॉयड में चयन पर धनबाद के खेलप्रेमियों और क्रिकेट संघ में खुशी की लहर है। धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने इसे शहर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि करार दिया। विश्व कप के लिए टीम इस प्रकार है
निक्की प्रसाद (कप्तान), सनिका चालके (उप कप्तान), जी. तृषा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहीर (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, जोशविता वीजे, सोनम यादव, परुणिका सिसौदिया, केसरी दृथि, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एमडी शबनम और वैष्णवी एस। ये भी पढ़िए अनंदिता टीम इंडिया में एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट खेलेंगी:कहा-घर वालों का काफी सहयोग मिला, देश का सम्मान बढ़ाना मेरा लक्ष्य धनबाद की अनंदिता किशोर का चयन अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे धनबाद की पहली क्रिकेटर हैं। ऑलराउंडर अनंदिता मलेशिया में 15 दिसंबर से होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनंदिता ने कहा-इस सफर में घर वालों का काफी सहयोग मिला है। मेरा लक्ष्य देश का सम्मान बढ़ाना है। धनबाद के गोविंदपुर के रहने वाली बेटी अनंदिता किशोर के पिता मनीष सिंह कांट्रेक्टर हैं। एक भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। अनंदिता ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा-मेरे इस पूरे सफर में परिवार के साथ ही बीसीसीआई का भी भरपूर सहयोग मिला। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *