अनदेखी . ​िसमडेगा में मानसून के आगमन से टोलों- मोहल्लों में जलजमाव, दुर्गंध से लोगहैं परेशान

भास्कर न्यूज| सिमडेगा राज्य के विभिन्न जिलों में स्वच्छता सर्वेक्षण होनेवाला है। सिमडेगा जिले में भी इसकी तैयारी की जा रही है। लोगों को इसकी जानकारी देते हुए सक्रियतापूर्वक सहभागिता निभाने की अपील की जा रही है। लेकिन नालियों और जल निकासी की व्यवस्था की ओर देखें तो जिले की स्वच्छता और व्यवस्था पर यह सवालिया निशान है। अभी दो-तीन दिन पूर्व हुई मानसून की पहली बारिश ने नालियों और जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। नगर परिषद क्षेत्र के गली- मोहल्लों की बात करें तो साहू मोहल्ला की स्थिति बेहद खराब है। यहां के सैकड़ों घरों के लोगों को सड़कों पर जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यहां नालियां है ही नहीं। लोगों को गंदे पानी से होकर मंदिर जाना पड़ रहा लोगों को गंदे पानी से होकर मंदिर जाना पड़ रहा है, वहीं यहां का रास्ता भी खराब हो रहा है। शहरी क्षेत्र में चट्टान मोहल्ला के नजदीक मानसून के पहले बारिश में स्थिति बेहद खराब रही लोगों को आने-जाने में भी बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। संडे का रोड में नालिया कई बार बनती रहीं लेकिन जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं हुई। कई जगह पर नाली पर जाम होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। लोगों ने कहा कि कई जगह पर स्लैब से ढंकी इस नाली की नियमित सफाई भी नहीं होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *