अनन्य दिवस समारोह मनाया गया

गढ़वा | शनिवार को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम में अनन्य दिवस समारोह बड़े श्रद्धा भगती भाव से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में स्थापित भगवान महावराह एवम समाधि स्थल पर विशेष पूजा, आरती कर सफल योनि का पाठ सुरेन्द्र चौबे के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सूक्ष्म प्रसाद वितरण कर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में माघ कृष्ण चतुर्दशी के महत्ता को बताया गया। इस दौरान बताया गया कि आज के दिन ही परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी को बहुत दिनों से उपेक्षित, तिरस्कार होने के बाद प्रयाग राज संगम तट पर मां भगवती का दर्शन हुआ था। वहीं अपने फांकते हुए तिलकुट चूड़ा में से एक मुट्ठी बाबा जी को दिया गया था। गोष्ठी के बाद आयोजित भंडारा में सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविन्द्र नाथ द्विवेदी, जगनारायण दुबे, सुरेन्द्र चौबे, पुस्कर सुमन, सत्येंद्र तिवारी, टेपण जायसवाल, बबलू तिवारी, संजीत कुमार मिश्रा, सत्येंद्र ठाकुर, सुधीर तिवारी, रमेश राम, सुशीला द्विवेदी, रीता तिवारी, पुष्पा जायसवाल, मागलवास देवी, संगीता तिवारी, लीलावती देवी, उषा देवी, कृष्ण राम, अनिल राम आदि सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *