अनाज ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:अपनी लोडिंग गाड़ी खड़ी कर घर लौट रहा था; पुलिस ने ट्रक किया जब्त

इंदौर के छोटा बागड़दा में सोमवार देर रात अनाज से भरे ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार अलसुबह उसकी मौत हो गई। हादसे के समय बाइक सवार अपनी लोडिंग गाड़ी खड़ी कर घर लौट रहा था। एरोड्रम थाना पुलिस के अनुसार, दुर्घटना छोटा बागड़दा क्षेत्र में हुई। यहां वीरेंद्र (32) पुत्र किशोरलाल गोरे, निवासी हम्माल कॉलोनी, अपनी लोडिंग रिक्शा कड़ीलपुरा में खड़ी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अनाज से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने ट्रक को मौके पर रोक लिया, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया। घायल वीरेंद्र को परिचितों ने एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। वीरेंद्र लोडिंग वाहन चलाने का काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता, एक भाई और दो बहनें हैं। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद रात में ही ट्रक को जब्त कर लिया गया था। वह लक्ष्मीबाई नगर मंडी की ओर जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *