अनाथ बच्चों को हर माह मिलेगी मदद

विदिशा| महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय बाल कोष के तहत ‘केयर एंड एजुकेशन’ नाम से नई श्रेणी शुरू की है। इसके अंतर्गत आतंकवादी हिंसा, वामपंथी उग्रवाद या सीमा पार गोलीबारी से अनाथ या निराश्रित हुए बच्चों को पढ़ाई और देखभाल के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के तहत हर साल 150 पात्र बच्चों को लाभ मिलेगा। कक्षा 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और कंप्यूटर कोर्स करने वाले बच्चों को 1250 रुपये प्रति माह मिलेंगे। स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए 1500 रुपये तथा चिकित्सा, इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 1750 रुपये प्रति माह सहायता दी जाएगी। पात्र बच्चों की पहचान और सत्यापन जिला मजिस्ट्रेट या कलेक्टर करेंगे। सत्यापन के बाद प्रस्ताव सक्षम समिति को भेजा जाएगा। आवेदन 31 दिसंबर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, विदिशा में जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा किए जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *